[ad_1]

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीवान में रविवार सुबह पैक्स अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया। मामला असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव का है। मारपीट की घटना में घायलों की पहचान मनिया गांव निवासी 35 वर्षीय कौशल किशोर सिंह, 22 वर्षीय अंकित सिंह, 38 वर्षीय मनोज सिंह तथा 23 वर्षीय राहुल सिंह के रूप में हुई है।

घायल पक्ष से अंकित सिंह ने बताया कि हमने अपने पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह को धान का बिक्री किया गया था। जिनमें उनके द्वारा 4 से 5 क्विंटल धान की कटौती कर लिया गया। इसी बीत का विरोध करने पर पैक्स अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर हमारे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

सीवान में रविवार सुबह पैक्स अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा चार लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई।

सीवान में रविवार सुबह पैक्स अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा चार लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई।

सीतामढ़ी में शराब मामले में कैदी की मौत

सीतामढ़ी जेल में बंद एक कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना रविवार की है। जहां शराब मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदेहास्पद स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उक्त कैदी के साथ बर्बरता पूर्ण पिटाई की गई। पुलिस के द्वारा पिटाई का निशान भी मृतक के शरीर पर भी दिख रहा। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ने की बात कह रही। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भैरव कोठी निवासी मोहम्मद इसराइल के पुत्र मोहम्मद निजाम के रूप में की गई है। बता दें कि उसे शराब मामले में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बीते 24 जनवरी को भैरव कोठी गांव से ही गिरफ्तार भी किया गया था।

सीतामढ़ी जेल में बंद एक कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।

सीतामढ़ी जेल में बंद एक कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link